मनचले युवक ने किया विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

मनचले युवक ने किया विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

डोभी, वाराणसी: शुक्रवार को चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बाथरूम में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश की। जब विवाहिता ने शोर मचाया तो उसका शोर सुनकर आसपास के लोग इकठा हो गए और आरोपी वहां से फरार हो गया।

हम आपको बताते चले की पुलिस को विवाहिता की तरफ से तहरीर दी जा चुकी हैं। इससे पहले भी उसके द्वारा इस तरह की कई घटनाएं की गई है पर पुलिस को डर के कारण किसी ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की हैं। विवाहिता को आरोपी द्वारा केस दर्ज कराने पर जान से मारे जाने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वा उसके तलाश में भी लग गई हैं।

चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में दोपहर के समय विवाहिता अपने घर के बगल में बने बाथरूम में स्नान कर रही थी उसके बाथरूम की छत खुली हुई थी। तभी युवक जो की पहले से घात लगाए बैठा था अवसर देख कर बाथरूम की दीवार फांदकर अंदर घुस गया और विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयत्न करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो घरवालों सहित आस – पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए पर मनचला युवक लोगो को धकेलते हुए मौके से भाग निकला। साथ ही मनबड़े युवक ने यह पुलिस केस दर्ज किये जाने पर जान से मार देने की धमकी भी दे डाली। इन सब बातो के बाद भी थाने में विवाहिता ने तहरीर दे डाली है। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और साथ ही आरोपी की तलाश में भी जुट गई है। केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि महिला द्वारा तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.