सरकार इन भगवाई गुंडों के आगे नतमस्तक रहती है: कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा

सरकार इन भगवाई गुंडों के आगे नतमस्तक रहती है: कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बड़ागांव ब्लॉक में माँ काली के मंदिर में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर समस्त ब्लॉकों में न्याय पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे जोश और नई बुलंदियों के साथ ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते दिखे।

सरकार इन भगवाई गुंडों के आगे नतमस्तक रहती है

सम्मलेन की अध्यक्षता करते बड़ा गांव ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह बच्चा ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा जनता से झूठे वादे किए गए है। केंद्र और राज्य की फासिस्टवादी सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से समूचे देश मे डर और असहिष्णुता का वातावरण व्याप्त है। हापुड़ की हृदय विदारक घटना से देश और हमारा समाज बुरी तरह स्तब्ध है। गोकशी की पहले अफवाह उड़ाई जाती है फिर इसके बाद सरकारी गुण्डों का खूनी खेल शुरू हो जाता है और सरकार इन भगवाई गुंडों के आगे नतमस्तक रहती है।

आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे किसान के लिए केंद्र व राज्य सरकार जिम्मेदार

पिंडरा पूर्व विधायक अजय राय ने बोला की आज देश मे महंगाई ने महंगाई, पेट्रोल डीज़ल, रसोई गैस ने जनता की कमर तोड़ रखी है, नवजवान रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं, किसान कर्ज के बोझ तले दबता चला जा रहा है उसके फसल बीमा का कोई अता-पता ही नहीं है जिसके कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है, इन सभी समस्या के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार जिम्मेदार है।

जिलाध्यक्ष श्री प्रजानाथ शर्मा ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 7 जुलाई तक जनपद के छुट्टा व आवारा पशुओं को जैसे घड़रोज, छुट्टा सांड आदि को पकड़ कर प्रशासन ने अन्यत्र कहीं व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कि जिससे खेति व आमजन को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है, तो कांग्रेसज 9 जुलाई को जनपद के आठों ब्लॉकों में उन पशुओं को लेजाकर बांधेंगे और घेराव करेंगे।

सम्मेलन में राजनीतिक और सामाजिक प्रस्ताव सर्वसम्मत से दोनों हाथ उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारित किया, जिसमे किसानों पर हो रहे भीषण अत्याचार के लिए सरकार को सीधे जिम्मेदार ठहराया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रजा नाथ शर्मा, पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, त्रिभुवन पाण्डेय, रामसनेही पाण्डेय, चंद्रभाल प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश चंद्र, राजकुमार सोनकर, जे०पी०तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.