किशोरी को जला खुद ट्रेन से कटा युवक, प्रेमप्रसंग का हैं अंदेशा

किशोरी को जला खुद ट्रेन से कटा युवक, प्रेमप्रसंग का हैं अंदेशा

भदोही, वाराणसी: रविवार शाम नगर की आलमपुर नई बस्ती में जो घटना घटी हैं उसमें पड़ोस की किशोरी पर घर में घुसकर एक किशोर ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी हैं।

हम आपको बताते चले कि वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में सोमवार को लड़की की मृत्यु हो गई हैं। शाम को इसी बीच ट्रेन से कटकर आरोपी ने अपनी जान दे दी। अभिषेक कुमार पांडेय सीओ ने कहा कि मामले को कई दृस्टिकोण से जांच कर रही है पुलिस।

किशोरी के पिता ने पड़ोस के किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

जानकारी की माने तो दोनों में प्रेम संबंध था। किशोरी के पिता ने पड़ोस के ही किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 वीं की छात्रा थी किशोरी। किशोर चाय की दुकान चलाता था किशोरी के घर के ही सामने। किशोरी के पिता ने किशोर पर आरोप लगाया हैं कि आए दिन छात्रा को किशोर परेशान करता था। इस बात से आजिज आकर उसने अपने पिता को अवगत भी कराया था।

रविवार की रात घर में पीछे से घुसा था किशोर

रविवार की रात मिट्टी का गैलन एवं माचिस को लेकर घर में पीछे से अंदर घुस गया। जब तक इस बारे में लड़की कुछ भी समझ पाती तब तक उसने लड़की के ऊपर तेल उड़ेल कर आग लगा दी। फिर शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में किशोरी को ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को डाक्टरों ने कबीर चौरा, वाराणसी के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

किशोर एफआईआर दर्ज करवाएं जाने के बाद से ही फरार हो गया था। युवक के दादा एवं उसके मित्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मंडलीय अस्पताल में सोमवार को किशोरी की मृत्यु हो गई। दूसरी तरफ रेवड़ापरसपुर में शाम के समय ट्रेन से कटकर आरोपी किशोर ने जान दे दी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.