दो के बाद तीसरे बच्चे को करें भारतीय नागरिता से वंचित- हिन्दू युवा शक्ति संगठन

दो के बाद तीसरे बच्चे को करें भारतीय नागरिता से वंचित- हिन्दू युवा शक्ति संगठन

सोमवार को हिन्दू युवा शक्ति संगठन द्वारा जिला मुख्यालय वाराणसी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन ने जनसँख्या नियंत्रण कानून को लेकर आक्रोश आंदोलन किया। एसीएम चतुर्थ नीतू यादव ने ज्ञापन लेकर धरना शांत कराया व जल्द कार्यवाही की बात कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह ने हम दो हमारे दो का नारा देते हुए कहा आज हमारा देश यही पिछड़ा है तो उसकी सबसे बड़ी वजह जनसँख्या वृद्धि है और सरकार इसपर रोक लगाने में विफल साबित हो रहा है, इसके लिए की अगर कोई भी दो से अधिक बच्चा पैदा करता है तो उसके तीसरे बच्चे को भारतीय नागरिता से वंचित किया जाये व सरकारी योजनाओ का लाभ उन्हें न प्राप्त हो, ऐसा करने से सही मायने में जनसँख्या नियंत्रण हो पायेगा।

जिला प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी चुलबुल ने बोला की वर्तमान में भारत में एक वर्ग जनसँख्या वृद्धि के बल पर भारत को गुलाम बनाना चाहता है, अगर जल्द ही इस पर कार्यवाही नहीं किया गया तो वो भारत पर राज करेंगे।

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा की जनसँख्या वृद्धि के बल पर ही हिन्दुओ को कश्मीर, बंगाल, केरला जैसे राज्यों से प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर सरकार द्वारा इसपर जल्द से जल्द सुनवाई नहीं किया गया तो संगठन विशाल रूप से आक्रोश आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

धरने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष संग जिला अध्यक्ष अनिल सिंह बंटी, जिला संरक्षक सनी सिंह, महामंत्री शुभम मिश्र, जिला प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी  चुलबुल, जिला सुचना मंत्री शिवम सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.