खुद डीएम ने गाड़ी चलाकर किया मंडुआडीह ओवरब्रिज का निरिक्षण

खुद डीएम ने गाड़ी चलाकर किया मंडुआडीह ओवरब्रिज का निरिक्षण

वाराणसी: मंडुआडीह में बने ओवरब्रिज का आज डीएम ने निरिक्षण किया, जिसमे उन्होंने खुद ही पर गाडी चलाकर ओवरब्रिज की जांच पड़ताल की और शहर की साफ़-सफाई का भी मुआयना किया इसके बाबत अधिकारियो को निर्देश भी दिया।

 जिलाधिकारी को स्वयं गाड़ी चलाते देख हतप्रभ हुए लोग

जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को सुबह शहर की साफ सफाई एवं यातायात व्यवस्था को सामान्य रखने के लिए स्वयं अपनी गाड़ी चलाकर पूरे शहर का औचक निरीक्षण किया जिससे सम्बंधित विभाग के अधिकारियो में खलबली मच गयी। इसी के साथ उन्होंने मंडुआडीह फ्लाईओवर पर भी अपनी गाड़ी दौड़ाई, डीएम को खुद गाड़ी चलाता देखकर जनता भी हैरान थी।

जब कल प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रो बनारस आये थे, तो शहर की साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया था। खुद प्रधानमंत्री ने कल डीरेका में अपने सम्बोधन के दौरान काशीवासियो से शहर में हमेशा स्वछता बनाये रखने की अपील की थी। पर लोगो को लग रहा था की एक बार प्रधानमंत्री चले जायेंगे तो सबकुछ पहले जैसा ही हो जायेगा, इसी भ्रम को तोड़ते हुए डीएम ने आज खुद ही सड़को और साफ़ सफाई का औचक निरिक्षण किया।

आपको बता दे कि इस ओवरब्रिज का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया था। मंडुआडीह फ्लाइओवर पर गाड़ी चलाए जाने के दौरान जिलाधिकारी ने पुल की दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने को लेकर भी लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया। सड़क पर डीएम द्वारा गाड़ी चलाये जाने को लेकर जनता काफी हतप्रभ दिखी, डीएम के इस कार्य से लोगो ने उनकी जमकर वाहवाही की और साथ शहर के सफाई कार्य के निरिक्षण के लिए भी सराहना की।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.