Dr Mahendra Nath Pandey का बयान भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्रवाद को मज़बूती देने वाला है

Dr Mahendra Nath Pandey का बयान भाजपा का संकल्प पत्र राष्ट्रवाद को मज़बूती देने वाला है

वाराणसी: भाजपा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी सहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की उपस्थिति में जारी किया गया। राष्ट्र सर्वप्रथम की हेडिंग से इस संकल्प पत्र का शुभारम्भ किया गया है। इसी सिलसिले में वाराणसी पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Dr Mahendra Nath Pandey ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि यह संकल्प पत्र राष्ट्रवाद को मज़बूती प्रदान करने वाला है।

Dr Mahendra Nath Pandey भाजपा के साइबर योद्धा सम्मलेन में पहुंचे

हम आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Dr Mahendra Nath Pandey वाराणसी में भाजपा के साइबर योद्धा सम्मलेन में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान Dr Mahendra Nath Pandey ने कहा कि भारतीय राजनीति में यह संकल्प पत्र देश की प्रगति का आधार राष्ट्रवाद को मानते हुए भारतीय जनता का मेनिफेस्टो है। आगे कहा कि 2022 तक हम हर क्षेत्र में आगे होंगे। यह संकल्प पत्र हमारे देश को मजबूती प्रदान करने वाला है। इन सबके साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि अपने संकल्प पत्र के वादों को सौ प्रतिशत पूरा करने वाली अगर कोई अकेली पार्टी है तो वह है भाजपा पार्टी।

Dr Mahendra Nath Pandey से पेंशन योजना को लेकर किए गए सवाल

वहीं जब Dr Mahendra Nath Pandey से भाजपा के मेनिफेस्टों में 60 साल की आयु पूरी कर चुके किसानों की पेंशन योजना पर सवाल किए गए कि क्या यह कांग्रेस को काटने का कोई तरीका है तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र के पूर्व में ही हमारा मेनिफेस्टो बना लिया गया है। आगे उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र देश की जनता द्वारा तैयार किया गया माना जाना चाहिए क्योंकि जो सुझाव हमारे पास जनता और आप सबके बीच से पहुंचे है उनको अमल में लेते हुए ही हमने यह संकल्प पत्र तैयार किया है। Dr Mahendra Nath Pandey यह भी कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने 2014 के संकल्प पत्र के 559 वादों में से 520 वादों को पूर्ण करके दिखाया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.