Dr Mahendra Nath Pandey का बयान आजम खान ने इस्लाम को किया बदनाम, सच्चा मुसलमान महिलाओं की इज्जत करता है

Dr Mahendra Nath Pandey का बयान आजम खान ने इस्लाम को किया बदनाम, सच्चा मुसलमान महिलाओं की इज्जत करता है

वाराणसी: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जया प्रदा पर आज़म खान द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान पर अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें इस्लाम से निकाल दिया जाना चाहिए। वहीं वाराणसी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Dr Mahendra Nath Pandey ने उनके इस बयान का समर्थन करते हुए कहा कि साक्षी जी ने बहुत ही जिम्मेदारी पूर्ण बयान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज़म खान इस प्रकार के बयान देकर इस्लाम धर्म को कलंकित कर रहें हैं।

Dr Mahendra Nath Pandey ने इस्लाम धर्म की प्रशंसा की

Dr Mahendra Nath Pandey ने इस्लाम धर्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म में भी बहुत सी अच्छाई हैं इसके अतिरिक्त इस्लाम धर्म में महिलाओं के सम्मान पर भी बहुत सारी बातें बताई गयी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो कि इस्लाम धर्म को मनाता है वह किसी महिला का अपमान नहीं कर सकता है। जैसा व्यवहार उन्होंने महिलाओं के लिए अपनाया है इस्लाम धर्म को मानने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता है। ऐसे में साक्षी महाराज द्वारा जो बयान दिया गया है वह बिल्कुल भी गलत नहीं है। इस्लाम धर्म को आज़म खान द्वारा बदनाम किया जा रहा हैं।

Dr Mahendra Nath Pandey ने आज़म खां के बयान पर कही ये बातें

Dr Mahendra Nath Pandey ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इस्लाम धर्म कभी भी महिलाओं की बेज्ज़ती नहीं करता है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं पर जिस प्रकार की अमर्यादित टिपण्णी आज़म खां द्वारा की गई है ऐसी टिपण्णी किसी काज़ी या मौलवी के मुंह से कभी नहीं सुनी। उन्होंने यह भी कहा कि क्या इस प्रकार का कार्य किसी ऐसे पाक धर्म को मानने वाले को करनी चाहिए।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.