मुस्लिम युवक ने हिन्दू दलित किशोर के साथ किया दुष्कर्म करने का प्रयास, सफल न हो पाने पर जलाया जिन्दा

मुस्लिम युवक ने हिन्दू दलित किशोर के साथ किया दुष्कर्म करने का प्रयास, सफल न हो पाने पर जलाया जिन्दा

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंन्दू दलित किशोरी के साथ उसी के घर में घुस कर किया दुष्कर्म का प्रयास, दलित किशोरी के विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी की तेल छिड़क आग लगा दिया। आनन फानन में पीड़िता को परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा पर उसकी हालत गंभीर बानी हुयी है। परिजनों के बयान पर आरोपी गैर समुदाय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी दीपा उम्र 18 दलित किशोरी की माँ को पैरालिसिस है जिसकी वजह से वो हमेसा बिस्तर पर ही रहती है। पीड़िता चारों बहन में सबसे छोटी है। पीड़िता घर पर अकेली मौजूद थी और दरवाजा भी अंदर से बंद था। अचानक से किशोरी की चीखने और बचाओ बचाओ  की आवाज आने लगी, आवाज सुन आस पास के लोग दौरे और दरवाजा तोड़ अंदर घुसे। अंदर देखा की किशोरी जल रही है, और बगल में रहने वाला फरिहां गांव निवासी मोहम्मद सफी दीवार फांदकर भाग रहा था।वह पड़ोसी की मड़ई पर कूदा तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस और मजिस्ट्रेट ने किशोरी का बयान ले लिया है। किशोरी ने आरोप लगाया कि मो. सफी उसके घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर दिया। शोर मचाने पर मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ दिया। इसके बाद छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान पर कार्रवाई कर रही है। आरोपी मो. सफी को हिरासत में लिया गया है। ऐहतियात के तौर पर गांव और जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना के कारण की जानकारी अभी नहीं हो सका है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.