मेट गाला में दिखा दीपिका, प्रियंका का नया रूप

मेट गाला में दिखा दीपिका, प्रियंका का नया रूप

मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी में मेट गाला 2018 इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में रेड कारपेट पर बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों के ही कई सारे सेलेब्रिटीज नज़र आये। इस इवेंट में अभिनेत्री दिपिका और प्रियंका का गजब का लुक देखेने को मिला। दोनों ने ही अपने क़माल के लुक से सबका ध्यान खुद की ओर खीचा। दोनों ही अभिनेत्रीया बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी काम कर चुकीं है।

एक तरफ जहा बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रेड कलर के ऑउटफिट में नज़र आई वही दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा मैरून कलर की ड्रेस में दिखायी पड़ी इनके अलावा हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आये जिनमे जेनिफर लोपेज, गिगी हैदीद, रिहाना,बेला हैदीद, किम कार्दशियन सहित कई सेलिब्रिटीज मेल गाला के रेड कारपेट पर नजर आए।

दीपिका दिखी शानदार लुक में

इस बार मेट गाला की थीम हेअवेन्ली बॉडीज:फैशन एंड दी कैथोलिक इमेजिनेशन पर आधारित रही। इस इवेंट में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रेड कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आई, इस ड्रेस को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। साइड सल्ट लिए दीपिका इस गाउन में बेहद शानदार लग रही थी। दीपिका ने सामान्य मेकअप, स्टाइलिश ईयरिंग और ब्लड रेड लिपस्टिक के साथ अपना लुक कंप्लीट किया।

प्रियंका का भी दिखा लाज़वाब लुक

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरने वाली हमारी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में राल्फ लॉरेन की स्टेपलेस मैरुन कलर की गाउन में नजर आई, उन्होंने अपना लुक गाउन के कलर की मैचिंग लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया। उनकी इस ड्रेस में गोल्ड हुड लगा हुआ था एवम् क्राउन और क्रॉसेस भी लगे हुए थे। प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस जीसस से प्रेरित है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.