यूपी में बाढ़ की भयावह तस्वीरें, लोगो ने बंधे को बनाया अपना आशियाना

यूपी में बाढ़ की भयावह तस्वीरें, लोगो ने बंधे को बनाया अपना आशियाना

बलिया। देश के बाकी हिस्सों में बाढ़ का कहर जारी है ऐसे में यूपी के बलिया में सरयू (घाघरा) नदी का पानी काफी कहर ढा रहा है। बलिया के बाँसडीह तहसील क्षेत्र के 26 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। 

ताहिरपुर गांव बाढ़ के पानी से चारो तरफ से घिर गया है। जिसकी वजह से कई लोगो के मिट्टी के घर पानी मे गिर जाने से लोग घर छोड़कर बंधे पर अपना आशियाना बनाये हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक अमले ने कोई सुध नही ली। 

जबकि सरकार यह दावा कर रही हैं कि बाढ़ प्रभावित लोगो राशन से लेकर पशुओं को चारा तक उपलब्ध कराया गया हैं।

बाढ़ के पानी से प्रभावित ग्रामीणों ने बांध पर प्लास्टिक की छत के सहारे अपने पालतू जानवरों और जरूरी सामानों के साथ शरण ली है। बाढ़ प्रभावित लोगों की ये तस्वीरें यूपी के बलिया के बाँसडीह तहसील क्षेत्र के ताहिरपुर गांव की है।

जहाँ घाघरा नदी का पानी अचानक बढ़ जाने से बांध में कई जगह रिसाव की वजह से बाढ़ का पानी इस गांव में आ गया है जिसके कारण गांव के लोग अपने जरूरी सामानों ,पालतू जानवरों के साथ खुद को सुरक्षित करने की गरज में गांव छोड़ने को मजबूर है।

इनकी माने तो पानी बहुत हो जाने से दिक्कत हो रही है। लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी इधर प्रशासन के लोग कभी देखने तक नही आये।  ये लोग किसी तरह से मजदूरी कर अपनी व्यस्था करके खाते पीते है।

डेढ़ माह से ग्रामीण बंधे को अपना आशियाना बनाये हुए हैं लेकिन प्रशासनिक अमला इन बाढ़ प्रभावित लोगो का हाल जानने नही गया कि बाढ़ से प्रभावित लोग किस हाल में होंगे।

लेकिन यूपी सरकार दावा कर रही है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन से लेकर पशुओं तक का चारा उपलब्ध कराया जा रहा हैं लेकिन सच तो कुछ और ही हैं।

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava