पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार काशी

पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार काशी

वाराणसी: पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 68 वां जन्मदिन मनाने आ रहे जिस लिए काशी नगरी को नई नवेली दुल्हन भांति सजाया गया है। शहर को उनके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयारी कर लिया गया है।

दीपावली जैसा किया गया है माहौल

मंडुवाडीह आरओबी प्रमुख भवनों एवं पुलों-फ्लाईओवर पर भी दीपावली जैसा माहौल कर दिया गया है। झालर सहित हर चौराहो पर रंगोली बनाई गई है। भाजपा के झंडे और बैनरों से समस्त काशी नगरी रंग सी गई है।

घी का दिया जलाने का किया गया अनुरोध

जहां सोमवार को जनसामान्य से अपने घर पर एक घी का दिया जलाने का अनुरोध किया गया है वही 1000 दीपक सोमवार को 68 जगहों पर जलाए जाएंगे। शनिवार से ही पार्टी कार्यकर्ता दिन – रात पीएम मोदी के स्वागत एवं जन्मदिन मनाने के लिए तैयारियों में लगे रहे। सिर्फ इतना ही नहीं महिला कार्यकर्ता भी उनके स्वागत की तैयारियों में बढ़ – चढ़कर भाग ले रही हैं।

रात भर चलता रहा काम

रात में भी कई स्थानों पर काम चलता रहा। काशी पूरी तरह से सोमवार को उनके आने तक सज जाएगी। समस्त काशी के लोगो को अब बस पीएम के आने का इंतजार है। पीएम नरेंद्र मोदी के विशाल कटाआउट डीरेका खेल मैदान के बाहर लगाए गए हैं।

कई सड़कों की कराई गई मरम्मत

जीतने भी खंभे एवं तार बिना वजह लगे हुए थे उनको हटा दिया गया हैं। हम आपको बताते चले कि महमूरगंज के अलावा मंडुवाडीह, लहरतारा आरओबी, लंका क्षेत्र सहित कई सड़कों की मरम्मत रविवार को कराई गई। वहीं दूसरी तरफ सफाई कराकर मरम्मत कार्य बीएचयू लंका क्षेत्र के सभी सड़कों पर भी कराया गया।

जोर – शोर से मनाएंगे पीएम का जन्मदिन

पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को शहर की स्वच्छता के लिए अभियान के बाद प्रधानमंत्री का जन्मदिन बहुत ही जोर-शोर तरीके से मनाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं सुंदर कांड का पाठ पीएम के जन्मदिन के मौके पर होगा। साथ ही भजन – कीर्तन भी किया जायेगा। पीएम का जन्मदिन दाल मंडी में बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं एवं मुस्लिम समाज के लोग अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में मनाएंगे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.