चुनाव परिणाम पर बोले भाजपा अध्यक्ष Mahendra Nath Pandey, हम हारे जरूर लेकिन…

चुनाव परिणाम पर बोले भाजपा अध्यक्ष Mahendra Nath Pandey, हम हारे जरूर लेकिन…

वाराणसी: बुधवार को चंदौली में मुख्यालय स्थित डाक बंगले पर उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Nath Pandey ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की हार किसी प्रदेश में छत्तीसगढ़ को छोड़कर नहीं है।

मत प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी

चुनाव को तो हम हारे है पर हमारे मत प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ की हार पर चिंतन करेगा एवं जो भी कमियां है उन कमियों को भी दूर किया जाएगा। भाजपा सदैव से ही राम मंदिर निर्माण के पक्ष में रही है पर यह चुनावी एजेंडा नहीं है। पीएम मोदी की आज भी समस्त देश में लोकप्रियता बनी हुई है। Mahendra Nath Pandey आगे कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पर देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा के चुनाव के परिणाम का प्रभाव नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी के साथ आज भी देश की जनता खड़ी है। वह फिर से उनको ही पीएम चुनेगी।

विपक्ष के पास नहीं हैं मजबूत नेतृत्व

फिर कहा की पीएम मोदी की तरह मजबूत नेतृत्व विपक्ष के पास मौजूद नहीं हैं। पूरे देश में घूम-घूम कर राहुल गांधी झूठ का पुल बांध रहे हैं पर उन्हें सत्ता झूठ के बल पर नहीं मिल सकती। उनकी कमर 44 से 54 सीट तक पहुंचने में ही सीधी हो जाएगी। वहीं मायावती का दबाव महागठबंधन का सपना देख रहे अखिलेश यादव पर बढ़ता जा रहा है। अखिलेश के सिर पर हाथी का बोझ मायावती ने रख दिया है। जिस कारण अखिलेश परेशान हैं। Mahendra Nath Pandey कहा कि भाजपा का खुला समर्थन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रहा है परन्तु यह चुनावी एजेंडा नहीं है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.

Related articles