बैंड बाजे के साथ निकाली गई Shri Ram Barat Shobhayatra

बैंड बाजे के साथ निकाली गई Shri Ram Barat Shobhayatra

वाराणसी: बुधवार को शाम में भव्य Shri Ram Barat Shobhayatra रामजानकी मठ अस्सी से निकाली गई। प्रभु श्रीराम के भक्त इस बारात में आनंद से नाचते गाते चल रहे थे। वैदिक रीती रिवाज से देर शाम काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थित राम मंदिर में विवाह प्रारम्भ हुआ। जो की देर रात में संपन्न हुआ। वहीं भोर में चार बजे विशेष पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

अन्य राम मंदिरों में संपन्न हुआ विवाह

हम आपको बता दे कि काशी नगरी में विधि विधान से भगवान श्रीराम और जानकी का विवाह संपन्न हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रामजानकी मठ से निकली Shri Ram Barat Shobhayatra समाप्त हुई जहां पर विवाह संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त भगवान् श्रीराम का विवाह शहर के अन्य राम मंदिरों में भी संपन्न हुआ।

मंदिर प्रांगण में हुआ भंडारा

वहीं मंदिर प्रांगण में दोपहर की भोग आरती के बाद भंडारा हुआ। वैदिक रीती रिवाजों के साथ देर शाम को विवाह प्रारम्भ हुआ। जजमान के रूप में जिला जज जयशील पाठक जो कि इस विवाह में साक्षी बने उन्होंने सपत्नीक कन्यादान किया। इस शुभ अवसर पर महिलाओं द्वारा मंगल गीत गया जा रहा था।

महंत ने विशेष पूजा के बाद खोले पट

बता दे कि राम मंदिर के महंत उमेश मिश्र ने विवाह में भोर के चार बजे विशेष पूजा कर दर्शन के लिए पट खोल दिया। वहीं अस्सी स्थित रामजानकी मठ में पंजाबी भगवान की प्रेरणा से महंत राजकुमार दास के सानिध्य में सीताराम विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ। Shri Ram Barat Shobhayatra दोपहर बाद निकाली गई।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.

Related articles