Mahendra Nath Pandey का बयान, मायावती की खिसकी चुनावी जमीन, गवां चुकी हैं दलितों का वोट

Mahendra Nath Pandey का बयान, मायावती की खिसकी चुनावी जमीन, गवां चुकी हैं दलितों का वोट

वाराणसी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Nath Pandey चंदौली संसदीय सीट से दुबारा प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार प्रत्याशी के रूप में अपने संसदीय क्षेत्र जाने के लिए बनारस पहुंचे। यहां पहुंचकर इन्होंने मायावती द्वारा कल आए बयान पर खरी-खरी सूना दी। चंद्र शेखर आज़ाद उर्फ़ रावण के बयानों से अपना पल्ला झाड़ते हुए मायावती ने उसे भाजपा की साजिश करार दिया था। Mahendra Nath Pandey ने इस पर ही पलटवार करते हुए कहा कि दलित वोट अब मायावती खो चुकी है जिस कारण से उनकी चुनावी ज़मीन भी खिसक गई है। इन सबके साथ ही उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के सरकार में आते ही दो लाख नौकरियां देने के वादे को कपोल-कल्पित बताते हुए फालतू आश्वासन देने वाली पार्टी भी बताया गया।

Mahendra Nath Pandey ने काशी के मंदिरों में किया दर्शन पूजन

आज चंदौली में जनता सहित कार्यकर्ताओं के बीच पहली बार एक बार फिर से चंदौली संसदीय लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली निवर्तमान के सांसद Mahendra Nath Pandey प्रत्याशी बनकर पहुंचे हैं। काशी के विभन्न मंदिरों में इसके पूर्व उनके द्वारा दर्शन व पूजन भी किया गया। इस अवसर पर मायावती और कांग्रेस पर उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान जमकर हमला बोला।

Mahendra Nath Pandey ने कहा प्रधानमंत्री ने रखा दलितों का मान

Mahendra Nath Pandey ने मायावती द्वारा चंद्र शेखर रावण के बारे में दिए गए बयान कि ये भाजपा की साजिश है पर कहा कि वह अब दलितों का वोट खो चुकी हैं। जिस कारण से उनकी चुनावी ज़मीन खिसक गई है। उन्होंने 38 की 38 सीट महागठबंधन में भी पैसे लेकर दी है। वहीं दलितों के पैर पखार कर हमारे तेजस्वी प्रधानमंत्री ने उनका मान रखा है। वह पहले से ही चुनाव में होने वाली अपनी हार से भयभीत हो गई है इस वजह से ही पूर्व में ही वह इसका कारण ढूंढ रही हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.