बीएचयू में पहुंचे मनोज तिवारी बोले अन्ना के चेले ने दिल्ली को तहस-नहस करके रख दिया

बीएचयू में पहुंचे मनोज तिवारी बोले अन्ना के चेले ने दिल्ली को तहस-नहस करके रख दिया

वाराणसी: आज दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी शहर के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय पहुंचे जहा उन्होंने दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के खिलाफ जमकर निधाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह देश समझदारी से निर्णय लेता है और जनता के निर्णय  खिलाफ कोई सवाल नहीं खड़े कर सकता है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि यह देश बहुत सोच समझकर निर्णय लेता है और जनता के निर्णय पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगा सकता है, वह समय दूसरा था और आज के समय में अन्ना हजारे की सभी गतविधियां जनता के बीच  आ चुकी है। देश में भ्रस्टाचार के खिलाफ जब लोगो की भावना निकलती है तो देश एक होता है। आज देश थोड़ी कड़वी दवाइयों के साथ तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है और भ्रस्टाचार का राक्षस मारा जा रहा है, अब जो व्यक्ति भ्रस्टाचार के राक्षस को मार रहा है और यदि कोई व्यक्ति उसी के खिलाफ खड़ा हो जाये तो वह क्या चाहता है लोगो को खुद ही समझ गए है।

व्यक्ति नहीं विचार बड़ा होता है

देश में कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता है विचार बड़ा होता है और अन्ना हजारे ने जिस समय देश के गुस्से का नेतृत्व कर रहे थे तो उनका साथ देने वाले तमाम लोगो में मैं भी था, पर अन्ना ने अपना जो चेला दिल्ली को दिया उसने दिल्ली को तहस-नहस करके रख दिया फिर भी अन्ना उसका विरोध नहीं करते।

बंद हो जोड़-तोड़ की राजनीति

राज्यसभा की सीटों पर चल रही वोटिंग को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि सभी राजनैतिक पार्टी के लोगो को अपने पार्टी के प्रति समर्पित और वफादार होना चाहिए और राजनीति में जोड़-तोड़ नहीं होनी चाहिए। जोड़-तोड़ की इस राजनीती से देश को बहुत क्षती पहुंच रही है जो व्यक्ति अपने पार्टी के प्रति वफादार नहीं रहेगा वह देश के प्रति वफादार कैसे हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार पे निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के पास ग्रीन टैक्स से पिछले साल 12 सौ करोड़ रूपये आये और जो सरकार ग्रीन टैक्स के पैसे नहीं खर्च पा रही है उसका बजट ग्रीन नहीं रेड है आज दिल्ली प्रदुषण के मामले में पहले स्थान पर है तीन साल में केजरीवाल सरकार ने जनता को सिर्फ धोखा दिया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.