नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, 6 जवान शहीद व 4 घायल

नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में किया विस्फोट, 6 जवान शहीद व 4 घायल

झारखंड के गढ़वा जिले के छिंजो इलाके में मंगलवार रात नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि यहां हुए इस हमले में कई जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 4 जवान घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पलामू, लातेहार, गढ़वा के पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के गढ़वा जिले के छिंजो इलाके में मंगलवार रात नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में झारखंड जगुआर के 6 जवान शहीद हो गए जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार शाम लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्रवाई प्रारंभ की।

सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपाई गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया जिससे झारखंड जगुआर के छह जवान शहीद हो गए जबकि कई अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की और टुकडिय़ां भेजी गई हैं।

मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। उन्होंने बताया कि हताहत जवानों को जंगल से निकालने की व्यवस्था की जा रही है और विस्तृत जानकारी मिलने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.