बर्थडे पार्टी मना रहे लड़के-लड़कियां को पुलिस ने पकड़ा, क्षेत्रवासियों ने लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

बर्थडे पार्टी मना रहे लड़के-लड़कियां को पुलिस ने पकड़ा, क्षेत्रवासियों ने लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

मुरादाबाद। मुरादाबाद के काशीराम नगर बुद्धा कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने एक मकान के अंदर लड़के और लड़कियों की चल रही बर्थडे पार्टी के अंदर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए डायल हंड्रेड को सूचना दी जिसके बाद पुलिस, युवकों और क्षेत्रवासियों में बीच चला हंगामा। 

आपको बता दें थाना मझोला क्षेत्र स्थित बुद्धा पार्क स्थित गौतम बुध कॉलोनी में रात्रि 11:00 बजे कुछ लड़के और लड़कियों द्वारा बर्थडे पार्टी की जा रही थी।

कॉलोनी के लोगों ने अश्लीलता की हरकत का आरोप लगते हुए पुलिस को सूचना दी।  

गौतम बुद्ध कॉलोनी में एक व्यक्ति ने गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक पार्किंग बनाने के लिए प्लॉट को खरीदा था।

जिसके बाद से उस पार्किंग के अंदर लड़के और लड़कियों का आना-जाना लगातार जारी होने लगा।

हद तो जब हो गई जब रात्रि 11:30 बजे करीब कुछ लड़के और लड़कियों द्वारा कार पार्किंग के अंदर बर्थडे पार्टी को मनाते हुए और अश्लील हरकत करते देखा गया।

जिसकी सूचना क्षेत्रवासियों ने डायल हंड्रेड को दी। मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड और थाना मझोला पुलिस ने कार पार्किंग के अंदर से कुछ लड़कों और लड़कियों को बरामद किया है।

इसी बीच बर्थडे पार्टी मनाने आए युवकों और क्षेत्रवासियों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava