नगर निगम का मिनी सदन बना तमाशे का केंद्र, पिटे गए सपाई

नगर निगम का मिनी सदन बना तमाशे का केंद्र, पिटे गए सपाई

वाराणसी: आज फिर से नगर निगम का मिनी सदन तमाशे का केंद्र बन गया। मामला था कार्यकारणी समिति का चुनाव ना होने के कारण आक्रोशित विपक्ष ने मेयर मृदुला जयसवाल के सामने जमकर बवाल किया, जिससे मेयर को सड़क पर लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने पे मजबूर होना पड़ा। इस पुरे बवाल को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ता में भिड़ण्त हो गयी, जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

आपको बता दे कि भाजपा पार्षद की पत्नी निधन की सुचना पर शोक सभा के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था, जोकि सपा और कांग्रेस के पार्षदों को नागवार गुजरा, इस बात लेकर उन्होंने मेयर के सामने जमकर बवाल किया। जब मेयर गिरजा देवी संस्कृति संकुल के अस्थाई मिनी सदन से उठकर जाने लगी तो सपा के कार्यकर्ता उनकी गाडी के सामने लेट गए। इसपर मेयर मृदुला जयसवाल अपने सहयोगियों के साथ पैदल ही नगर निगम के लिए चल दी।

बहस के कारण पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस पुरे बवाल की जानकारी मिलते ही सीओ चेतगंज सतेंद्र कुमार वहां पहुंच गए और मेयर को अपने गाड़ी से चलने को कहा पर वह पैदल चलने की बात कहकर आगे बढ़ गयी। इधर पीछे चल रहे पुलिस के जवानो से कुछ सपा कार्यकर्ता बहस करते हुए उलझ पड़े। इस बात पर नाराज़ पुलिस ने वहां लाठीचार्ज कर दिया और उपद्रव करने वाले 4 सपा कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया।

इस पुरे मामले पर सपा और कांग्रेस ने बीजेपी के ऊपर प्रशासन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है और कहा कि शांतिपूर्वक अपनी मांगो के लिए प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज की घटना बहुत ही शर्मनाक है और आनेवाले समय में जनता इसके लिए भाजपा को माफ़ नहीं करेगी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.