मिडिया हाउस पे मुक़दमे को लेकर, जनता में आक्रोश, पुरे राज्य में धरना प्रदर्शन

मिडिया हाउस पे मुक़दमे को लेकर, जनता में आक्रोश, पुरे राज्य में धरना प्रदर्शन

ग़ाज़ियाबाद में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के आवाज को दबाने के प्रयास करने की मंशा से समाचार प्लस व् न्यूज़ वन इंडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने के विरोध में आज हिन्दू युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ ने किया जमकर विरोध। वाराणसी के जिलामुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डम्पी तिवारी, जिला महासचिव ओम प्रकाश चौधरी ने ग़ाज़ियाबाद जिलाधिकारी के विरोध में किया नारेबाजी।

लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की स्वंत्रता खतरे मे

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बोला कि जिलाधिकारी महोदया ने दो मीडिया हाउस को निशाना बनाते हुए पुरे मिडिया जगत कि स्वत्रंता को छीनने की कोशिश कर रही है। मीडिया समाज को आईना दिखने का काम करती है, वो किसी के भी पक्ष में कुछ नहीं लिखती जो सच्चाई है उसी को उजागर करती है। अगर लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को गिराने की कोशिस किया लोकतंत्र भवन के सामान दह जायेगा। अगर अभी सरकार ने मुकदमा वापस नहीं लिया तो हम सड़क पर उतर के उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डम्पी तिवारी ने कहा की अगर समाज में आज निचले वर्ग की आदमी को इंसाफ मिल रहा है तो उसका श्रेय इन्ही मीडिया हाउस को जाता है, समाज का हर वर्ग जिसको कोई भी समस्या होती है या कोई सरकारी अधिकारी नहीं सुनते या पुलिस उनकी नहीं सुनते तो हम लोग मिडिया के पास ही जाते है, और ये हमारा साथ देते है आज जब इनके साथ गलत हो रहा है तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।

इस घटना को लेकर जहा मीडिया संस्थन एक जुट होकर प्रदर्शन पे उतर आयी है वही दूसरी ओर सरकार के विरोध में उसी का अंग सड़क पे उतर आया है व् तत्काल जिलाधिकारी को पद से हटाने मांग किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुरे राज्य के अलग अलग शहर में धरना प्रदर्शन दिया जा  रहा है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.