प्रयागराज में बुलडोजर की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल, जावेद की पत्नी के नाम पर था घर

प्रयागराज में बुलडोजर की कार्यवाही पर उठ रहे सवाल, जावेद की पत्नी के नाम पर था घर

प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड बताये जा रहे मोहम्मद जावेद पंप के घर पर प्रशासन का बुलडोजर जैसे ही चला वैसे ही देशभर से सवाल उठने लगे। प्रयागराज प्रशासन ने 12 जून को केवल एक दिन का नोटिस देने के बाद जावेद पंप के घर को यह कहते हुए ध्वस्त कर दिया कि निर्माण उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन और विकास अधिनियम, 1973 के प्रावधानों का उल्लंघन कर किया गया था। प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में परवीन फातिमा का नाम नहीं बल्कि उनके पति मोहम्मद जावेद का नाम था, जिन्हें हिंसा के आरोप में प्रयागराज पुलिस के द्वारा 11 जून को गिरफ्तार किया गया था।

मगर इस बुलडोजर की कार्रवाई के बाद से ही सरकार की मंशा पर सवालिया निशान उठने लगे है। जानकारी के मुताबिक जिस घर को जावेद पंप का बताकर तोड़ दिया गया वो तो उसकी पत्नी परवीन फातिमा के नाम पर था, तो उस पर बुलडोजर कैसे चल सकता है?

क्या इस मामले में प्रशासन से कहीं कोई गलती तो नहीं हुई? हालांकि जावेद पंप की छोटी बेटी सुमैया फातिमा तमाम टीवी चैनलों पर जानकारी दे रही है कि वो घर उनकी मां के नाम पर था और उन लोगों को पहले से किसी प्रकार की नोटिस नहीं दी गई थी। सुमैया ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने उनके पिता जावेद के नाम पर नोटिस जारी की और उनकी मां के घर को गिरा दिया गया।

सुमैया ने अपने आरोप में जल कल विभाग की ओर से फरवरी 8 2022 को जारी की गई घर के पानी के बिल की रसीद का जिक्र किया जो परवीन फातिमा के नाम पर था और उसका 4,578 रुपए का पानी के बिल का भुगतान किया था।

Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़ बकेट हिंदी मासिक पत्रिका एवं यूट्यूब पर विज्ञापन और अपने पते पर मैगज़ीन प्राप्त करने के लिए 9807505429, 8924881010, 9839515068 पर संपर्क करें।

Vikas Srivastava