चुलबुल सिंह के त्रयोदशाह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे राजा भैया, खुद बृजेश सिंह ने किया अतिथियों का स्वागत

चुलबुल सिंह के त्रयोदशाह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे राजा भैया, खुद बृजेश सिंह ने किया अतिथियों का स्वागत

वाराणसी: आज पूर्व एमएलसी चुलबुल सिंह के निधन पर उनके आवास पर त्रयोदशाह का आयोजन किया गया था, इस आयोजन में भाग लेने के लिए उनके छोटे भाई बृजेश सिंह को जेल से पैरोल मिली हुई है। और आज इस आयोजन में बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए पर किसी कारणवश बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया उनके यहां इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

आपको बता दे की उदयनाथ सिंह उर्फ़ चुलबुल को पंचायत चुनावो का चाणक्य माना जाता था, कुछ दिन पहले चुलबुल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, जिसके लिए आज उनके त्रयोदशाह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भाग लेने के लिए सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण भेजा गया था जिसमें बहुत से नेता यहां पर पहुंचे थे।

इन नेताओं में बीजेपी विधायक पंकज सिंह, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश सिंह राणा, राज्य मंत्री अनिल राजभर, विधायक विजय मिश्रा, संगीत सोम, विधायक डॉ अवधेश सिंह, ललितेश पति त्रिपाठी, महाराष्ट्र के कृपाशंकर सिंह आदि नेतागण भी सम्मिलित हुए।

बृजेश सिंह के आवास पर सुबह से ही नेताओं का आगमन शुरू हो गया था और उनका स्वागत स्वयं बृजेश सिंह व उनके भतीजे बीजेपी विधायक सुशील सिंह कर रहे थे। बृजेश सिंह के आवास पर राजा भैया के भी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। हलाकि त्रयोदशाह के पहले ही राजा भैया ने चुलबुल सिंह को उनके कपसेठी स्थित आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी थी, संभावना जताई जा रही थी कि आज के कार्यक्रम में भी वह शामिल हो सकते है लेकिन किसी कारणवश वह नहीं आ सके। मंत्री व नेताओ के आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किये गए थे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.