भाजपा की ओर से Ravi Kishan उतरेंगे चुनावी मैदान में, ‘निरहुआ’ इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

भाजपा की ओर से Ravi Kishan उतरेंगे चुनावी मैदान में, ‘निरहुआ’ इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

वाराणसी: 2019 के लोकसभा चुनाव में फिल्म अभिनेता और भाजपा नेता रवि किशन शुक्ला खड़े होने की तैयारी कर चुके हैं। Ravi Kishan द्वारा बुधवार को चुनाव लड़े जाने का एलान कर दिया गया पर वह किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इस बात का निर्णय भाजपा ही करेगी।

Ravi Kishan ने 2014 से की थी राजनीतिक सफर शुरुआत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से निकल कर Ravi Kishan ने फिल्म जगत अपनी पहचान बनायीं है और अब उन्होंने अपने लिए भाजपा को चुना है। वैसे तो Ravi Kishan का राजनीतिक सफर 2014 के लोकसभा चुनाव से ही शुरू हो गया था पर उस वक़्त वह कांग्रेस की तरफ से अपने गृह जनपद जौनपुर की लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थें।

2014 में भाजपा ने केपी सिंह को उतरा था जौनपुर सीट से

हम आपको बता दें कि भाजपा ने वर्तमान सांसद केपी सिंह को 2014 में जौनपुर सीट पर उतरा था। केपी सिंह तकरीबन 3.60 लाख वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे थे। वहीं बसपा तीसरे और निर्दलीय पार्टी से धनंजय सिंह चौथे पायदान पर रहे थे। वहीं 42 हजार 759 वोटों के साथ Ravi Kishan पांचवे स्थान पर थे।

गोरखपुर की लोकसभा सीट से Ravi Kishan हो सकते है प्रत्याशी

बता दें कि Ravi Kishan ने चुनाव हारने के बाद 2017 में कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ लिया। अब रवि किशन फिर से 2019 के लोकसभा चुनाव में लड़ने की तैयारी कर ली हैं। वहीं अब यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा द्वारा गोरखपुर की लोकसभा सीट से Ravi Kishan को प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।

सीएम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए दिनेश लाल यादव

वहीं दूसरी तरफ बुधवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी भाजपा में शामिल हो गए। यदि राजनीतिक जानकारों की माने तो अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ की सीट पर भाजपा द्वारा दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उतारा जा सकता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.