राम मंदिर फैसले पर शिव पाल यादव का बयान

राम मंदिर फैसले पर शिव पाल यादव का बयान

वाराणसी। शिवपाल यादव ने आज कचहरी स्तिथ सर्किट हाउस में राम मंदिर मामले पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी अदालत ने अपना फैसला दिया, सभी को उसका पालन करना चाहिए। सभी लोग सदभाव से रहे और शांति बनाये रखे।

हम लोगों ने कहा था कि बातचीत से मामला निपटा ले जब नहीं निपटा तो अब सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया तो उसे सभी को मानना चाहिए। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नही है, सरकार अपने वादों में विफल है, नौकरीयां दे नहीं पा रही।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों का राज है, अधिकारी किसी की सुन नहीं रहे पर जनता सब देख रही है। हमने सरकार के खिलाफ कई बार प्रदर्शन भी किया। अब हम 2022 के लिए तैयारी कर रहे हैं। जब सरकार में मंत्री थे, तो काशी से विकास की शुरुआत करते थे। वरुणा का सौन्द्रीयकरण का कार्य हमने शुरू किया।

गंगा पार जितने भी पुल बने वो हमने बनाये। हमारी अभी नई पार्टी है पूरे प्रदेश में हमने प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा जनता की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया।

फिलहाल हम कार्यरत हैं, दो वर्षों में जनता पूरी तरह हमारे साथ होगी। प्रदेश में हमारी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होगी।

शिवपाल यादव ने बताया कि पार्टी के पास सभी जिले में कार्यकर्ता हैं, उन्हीं को प्रत्यासी बनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंने की बात कही।

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं।

Adhyan Chaurasiya