भाजपा सरकार के खिलाफ सपा का शक्ति प्रदर्शन, राजातालाब तहसील पर किया धरना-प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ सपा का शक्ति प्रदर्शन, राजातालाब तहसील पर किया धरना-प्रदर्शन

वाराणसी। गुरुवार को पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

सूबे के हर जिले और तहसील में सपाई कार्यकर्ताओं ने जमकर धरना प्रदर्शन किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

हर जिले से ऐसी तस्वीरें ही सामने आईं। कुछ यही हाल रहा रोहनिया का भी।

रोहनिया में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की।

रोहनिया पुलिस की तैनाती के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सरकार द्वारा धांधली की गई।

सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

अंत में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने राजातालाब के उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।


Click Here To Download – Magazine(PDF): News Bucket Magazine

Join Our WhatsApp Group: Click Here

न्यूज़

Vikas Srivastava