वाराणसी: चूड़ी पहनाकर की चप्पलों से पिटाई, सिद्धु पर उतरा महिलाओं का गुस्सा

वाराणसी: चूड़ी पहनाकर की चप्पलों से पिटाई, सिद्धु पर उतरा महिलाओं का गुस्सा

वाराणसी: भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर है सारा देश खफा। आज एक तरफ जहां उनका पुतला भरतीय जनता युवा ने फूंका वही दूसरी तरफ गुलाब बाग़ स्‍थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर अपना विरोध जताया है। नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले पर अपना विरोध और गुस्सा जताते हुए महिला मोर्चा के सदस्यों ने पुतले को चूड़ी पहनाकर चप्पलों से पिटाई कर अपना गुस्सा व्यक्त किया।

भाजपा महामंत्री ने लगाये नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप

इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू पर भाजपा महामंत्री निर्मला सिंह पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पकिस्तान जाने पर हमे उनसे कोई शिकवा या शिकायत नहीं है पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ जिन्होंने हमारे जवानों के सिर काटे है उन्होंने उससे गले मिलकर बहुत गलत किया है। उन्होंने उस आर्मी चीफ को गले लगाया जिसने हमारे आर्मी का सर कटवा दिया यह बहुत ही दुःख की बात है।

बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कही गयी यह बाते

हमारे जवानो का सिर पकिस्तान सेना द्वारा काटा गया, जिस कारण हमारी कितनी ही बहने विधवा हो गयी और ना जाने की कितनी ही महिलाओं की गोद उजड़ गयी फिर भी उनको उसे गले लगाने में शर्म नहीं आयी। इसी कारण नवजोत सिंह सिद्धू के पुतले को आज हम लोगों ने चपल्‍लों द्वारा पिटाई करने के साथ ही उनके हाथों में चूड़ियां पहनाकर उनके पुतले को फूंक उनका दाह संस्कार भी कर दिया है। इन सबके साथ ही आज के बाद से सिद्धू हमारे लिए मर गए यह बात बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कही गयी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.