आदतन शराबी पति ने पत्नी संग बच्चियों को चलती कार से फेंका

आदतन शराबी पति ने पत्नी संग बच्चियों को चलती कार से फेंका

मंगलवार को मऊ जिले के गोहना आजमगढ़  मार्ग स्थित चालीसवां  पेट्रोल पंप पर एक  शराबी पति महिला और उसकी दो पुत्रियों को फेंककर भाग निकला।

जानकारी मिलते ही 108 एंबुलेंस  से जख्मी महिला और उनकी दोनों पुत्रियों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा है कि पति-पत्नी में विवाद चल रहा है।

मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे चालीसवां गांव के समीप एक कार से कपड़े में लिपटी एक महिला को फेंकते हुए कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को देखा। कार से पहले तो महिला को फेंका गया तत्पश्चात उसकी पुत्रियों को भी फेंक दिया गया और फिर कर तेज़ रफ़्तार से आजमगढ़ की ओर निकल गयी।

वहां उपस्थित लोग जब उनके निकट पहुंचे तो पाया की महिला और उसकी दोनों पुत्रिया जख़्मी हालत में पड़ी है महिला तो जख्मी होने के साथ ही साथ बेहोश भी थी। उसके बाद एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजवा दिया गया।

लंबे समय तक चले इलाज के बाद महिला को जब होश आया तो उसने खुद का नाम  रीमा (30) बताया और अपनी एक बेटी 12 नाम गरिमा बताया जो की 12 वर्षीय है एवं दूसरी बेटी का नाम नव्या बताया वा उसकी उम्र ढाई वर्ष बताया। महिला ने यह भी बताया कि वह पत्नी गोरख निवासी फरीदाबाद मुहम्मदाबाद गोहना है।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया। इस संबंध में सीओ आलोक जायसवाल का कहना है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।

महिला ने बताया कि उसका पति आदतन शराबी है और शराब के नशे में वह हमेशा उसकी और बेटियों की पिटाई करता है। मंगलवार को भी उसने ऐसा ही किया उसकी पिटाई से वह बेहोश हो गई। महिला ने कहा कि वह बेहोशी की हालत में कैसे यहाँ तक पहुंची उसको कुछ भी पता नहीं चला।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.