अंडा है बालों से लेकर कैंसर की बीमारी तक में लाभकारी

कहते है संडे हो या मंडे रोज खाये अंडे। हम आपको बता दे कि अंडे में सिर्फ प्रोटीन ही नही मिलता है बल्कि इसके बहुत सारे किफ़ायती फायदे है जो कि मानव जीवन के लिए उपयोगी होते है। सिर्फ इतना ही अंडा सेहत और सौंदर्य दोनों ही लिहाज से फायदेमंद होता है। तो चलिए हम आपको अंडा खाने के 10 फायदे बता देते है।

यदि आप अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाना चाहते है तो अंडे में पाया जाने वाला ओमेगा 3, विटामिन्स और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें कोलीन भी पाया जाता है।अंडे के उपयोग से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही साथ ही दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ जाती है।

अंडे का उपयोग एनर्जी बूस्टर के रूप में भी किया जाता है। सुबह के नाश्ते में अंडे का प्रयोग आपको दिनभर उर्जा देता है। इसका अंदरूनी पीला भाग से भरपूर उर्जा देने वाला होता है।

3 अंडे में नौ अमीनो एसिड होते हैं, जो शरीर की तमाम अव्सय्कताओ की भी पूर्ति करते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, बी12, विटामिन डी, और विटामिन ई भी प्रयाप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह फॉलेट, सेलेनियम और कई खनिज लवणों का अच्छा स्त्रोत भी होता है।

 यदि आप अपनी त्वचा में कसाव लाना चाहते है या चेहरे की रौनक बढ़ाना चाहते है तो भी अंडा आपकी मदद कर सकता है। अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह उपयोग कर आप त्वचा की झुर्रि‍यों को भी कम कर सकते हैं।

हम आपको बता दे की यदि आपका आपका मूड ऑफ हो गया है तो भी यह अंडा आपके लिए मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें उपस्थि‍त विटामिन बी-12 तनाव को दूर करने में सहायता करते  है। इसके अलावा अंडे में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो आपके मूड को बेहतर बनाते हैं और डिप्रेशन दूर करते हैं।

गर्भावस्था में भी अंडा एक सेहतमंद फूड माना जाता है डॉक्टर्स भी इस दौरान अंडा खाने की सलाह देते हैं। यह गर्भस्थ शि‍शु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायता प्रदान करता है। इसके अलावा यह शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इसलिए डॉक्टर्स भी इस दौरान अंडा खाने की सलाह देते हैं।

एक शोध के अनुसार अंडे का सेवन करने से मोतियांबिंद का खतरा कम हो जाता है और आंखों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, रेटीना को मजबूती देने का काम करता हैं।

>यदि आप अपना वजन संतुलित रखना चाहते है तो अंडा आपके लिए फायदेमंद है। इसे खाने के बाद देर तक पेट भरा रहता है, और शरीर को उर्जा मिलती रहती है, जिससे आपको भूख कम लगती है और आपकी डाइट कम हो जाती है। इससे आपका वजन नियंत्रित हो जाता है।

प्रतिदिन अंडे का प्रयोग महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह आपकी कार्यक्षमता में इजाफा भी करता है।

10अंडा प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है, इसलिए यह आपके बालों के साथ ही साथ नाखूनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता में बदलाव लाता है साथ ही इससे नाखून भी मजबूत होते हैं।

उम्मीद है कि अंडे के इन चमत्कारी फायदों के बारे में जानकार आप संडे हो या मंडे रोज खाए वाले कथन पर अब तो जरूर ही अमल करेंगे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.