दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में पूरे परिवार ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में पूरे परिवार ने किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में बुधवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या का प्रयास किया है। पांचों को गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के एक साथ आत्महत्या का कदम उठाने के पीछे क्या कारण रहे यह अभी पता नहीं चल सका है।

आत्महत्या में डेढ़ साल के मासूम भी शामिल

चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने वालों में दो डेढ़ साल के बच्चे भी हैं। पुलिस ने बताया कि राहुल पाटिल के घर पर उनके पिता रामचंद्र पाटिल, माता रंजना पाटिल, पत्नी कविता और दो बच्चे शामिल हें। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहुल मुंबई में नौकरी करता है।

कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिया

जानकारी के मुताबिक, घटना 12 बजे के आसपास की है। पांचों ने कोल्ड ड्रिंक्स में जहर मिलाकर पिया है। जिसके बाद इन्हें उल्टी होने लगी। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल प्रशासन ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मामला अंधविश्वास का है या आर्थिक स्थिति का

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी में कोल्डड्रिंक की बोतल को बारामद कर लिया है। उसे जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल इसे सामूहिक आत्माहत्या का प्रयास मानते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं ये मामला अंधविश्वास का तो नहीं है।फ़िलहाल पुलिस अभी कुछ कहने से बचती नजर आ रही है। सूत्रों की माने तो कुछ लोगो का कहना है की परिवार आर्थिक स्थिति से झूझ रहा था जस कारन यह बढ़ा कदम उठा गया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.