झारखंड बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोकी कई ट्रेनें, कई लोग गिरफ्तार

झारखंड बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोकी कई ट्रेनें, कई लोग गिरफ्तार

भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में संशोधन के विरोध में संयुक्त विपक्ष ने गुरुवार को झारखंड में बंद बुलाया है। इस राज्य में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बंद समर्थको ने वनांचल और ब्रह्मपुत्र और फरक्का एक्सप्रेस समेत कई पैसेजर गाडियां अलग-अलग स्टेशन पर रोक दी हैं। सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों को हटाने में जुटे हुए हैं।

पुलिस ने बंद समर्थकों को हिरासत में लिया है

इसके बाद बंद समर्थक सड़क पर उतर गए। उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस रोकने की प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें पटरी से हटा दिया। जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कदमा में टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी है। रामगढ़ में सड़क जाम कर रहे विपक्षी समन्वय समिति के कई कार्यकर्ताओं को सुभाष चौक से गिरफ्तार किया गया है। अस्थाई रूप से बनाए गए कैंप जेल फुटबॉल छावनी मैदान में सभी को रखा जाएगा। इसी प्रकार धनबाद के बलियापुर चौक को बंद समर्थक ने जाम किया। पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। पुलिस ने बंद समर्थकों को हिरासत में लिया है।

पुख्ता इंतजाम के बाद भी प्रदर्शनकारी सड़़कों पर बने हुए

गौरतलब है कि बुधवार को गृह सचिव और डीजीपी ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया था कि बंद को देखते हुए पांच हजार से ज्यादा सुरक्षाबलों को लगाया गया है। गृह सचिव एसकेजी रहाटे और डीजीपी डीके पांडेय ने जानकारी दी कि पुलिस के अलावा रैप की दो कंपनियां, स्टेट रैपिड एक्शन फोर्स की 6 कंपनियां और होमगार्ड के 3100 से अधिक जवान के साथ-साथ टीयर गैस राइट कंट्रोल यूनिट की भी तैनाती रहेगी।

चौथी आँख रखेगी नजर

सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की मदद से बंद पर नजर रखी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए मिले तथ्यों के आधार पर उपद्रवियों के मामला दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाएगा। गृह सचिव ने कहा कि बंद के दौरान आम जनजीवन में बाधा नहीं आए इसके इंतजाम किए गये हैं। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी सड़़कों पर बने हुए हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.