आगरा में भयंकर आंधी-तूफान के कारण 12 लोगों की मौत, ताजमहल के दक्षिणी गेट की मीनार भी गिरी

आगरा में भयंकर आंधी-तूफान के कारण 12 लोगों की मौत, ताजमहल के दक्षिणी गेट की मीनार भी गिरी

आप को बता दे कि आगरा में बुधवार की रात जिले में भयकर आंधी तूफान, बरसात ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। तूफान के कारण कई जगहों में 12 लोगों की मौत हो गई। और कई लोगों के घायल होने का भी खबर है। तेज तूफान से ताजमहल के दक्षिणी गेट की मीनार भी गिर गई हैं। जब मीनार गिरी उस वक्त कोई भी वहा मौजूद नहीं था।

बता दे कि भयंकर तूफान और आंधी का असर ताजमहल पर भी देखने को मिला। ताजमहल के प्रवेशद्वार की दो मीनार गिर गईं। यहां रॉयल गेट के ऊपर लगा करीब 12 फुट ऊंचा पिलर टूटकर गिर पड़ा। दक्षिणी गेट के ऊपर लगा आठ फुट ऊंचा पिलर भी टूट गया। परिसर में कई पेड़ भी गिर गए जिसके नीचे सरहिंदी बेगम के मकबरे की छत का गुलदस्ता भी आ गया। जिससे विश्वदाय स्मारक ताजमहल को बहुत नुकसान पहुंचा है।

प्रेम की अमर निशानी ताजमहल के साथ-साथ भीमनगरी का मंच भी गिर गया। शाहगंज में मस्जिद की मीनार भी गिरी है। तेज हवा रुकने के बाद ही यहां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुबह ही नुकसान की फोटोग्राफी कराई है।थाना डोकी में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल है।

मकान गिरने से हुई 3 की मौत

वहीं, थाना अछनेरा में मकान गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 5 अन्य लोगों की मौत शहर के अन्य क्षेत्रों में हो गई। तेज तूफान और बारिश के कारण भूसे से भरा ट्रैक्टर सड़क पर पलट दिया। एक मुसाफिर ने बताया कि तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए हैं और यहां तीन चार गाड़ियां भी दब गई हैं। यहां लोग पेड़ों के नीचे और ऊपर से होकर निकल रहे थे। और  सड़क पर चलते राहगीरों ने किसी तरह सिर छिपा कर अपनी जान को बचाया।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.