पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव आग में झुलसी, स्थिति गंभीर, ससुर हुआ गिरफ्तार

पूर्व राज्यमंत्री संगीता यादव आग में झुलसी, स्थिति गंभीर, ससुर हुआ गिरफ्तार

यूपी: पूर्व उपाध्यक्ष रही संगीता यादव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रसिद्ध बिरहा गायक एवं ललित कला अकादमी की पूर्व उपाध्यक्ष को उनके ससुराल पाक्चा ने जिंदा जलाकर उनकी जान लेने का प्रयास किया। जौनपुर जिला अस्पताल में घटना में गंभीर रूप से जख्मी संगीता का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दूसरी तरफ जैसे ही इस घटनाक्रम की खबर लोगो को हुई जिले में हड़कंप का माहौल व्यापत हो गया। रविवार की रात यूपी के जौनपुर जिले के विठुआ कला में यह घटना घटित हुई।

जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया

संगीता यादव जो कि सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी है को गतरात ससुराल वालों ने जला दिया। जिसके बाद उनको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जख्मी हालत में चल रहा है। वही उनका पति घटनाक्रम के बाद भाग गया। जैसे ही इस बात की खबर सपा कार्यकर्ताओं को हुई अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई है।

कताहित गांव में है मायका

मिली खबर के अनुसार संगीत यादव जो कि सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुकी उनका मछलीशहर थाना क्षेत्र के कताहित गांव में मायका है। बदलापुर थाना क्षेत्र के विठुआ कला निवासी दुर्गेश यादव पुत्र जयनाथ यादव से 2016 में इनकी शादी बड़े ही धूम – धड़ाके से हुई। शिवपाल यादव सपा नेता सहित सभी नामी लोग भी सम्मलित हुए थे।

तीन दिन पहले आई थीं विठुआ कला

लखनऊ में अपने पति संग संगीता रहती हैं। वह अपने ससुराल विठुआ कला तीन दिन पहले ही आई थीं। सुनने में आया कि पति – पत्नी के बीच हमेशा ही तनाव रहता था। ससुराल में तीन दिन पहले पारिवारिक विवाद को लेकर पंचायत भी हुई थी।

पति सहित सास-ससुर पर लगाया आरोप

संगीता ने जिला अस्पताल में मीडिया से बात – चीत के दौरान पति सहित सास-ससुर पर भी आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गतरात वह कमरे में सो रही थीं तो उनको बुलाया गया। फिर उनके हाथों को जबरन बांध दिया गया एवं मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी गई। तब शोर – शराबा सुनकर जेठानी दोड़कर नीचे से आई एवं अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में लगा है नेताओं का तांता

मामले के सम्बन्ध में फिलहाल माहौल गर्म है। नेताओं का तांता अस्पताल में लगा है। बदलापुर पुलिस ने कहा कि मामले के सम्बन्ध में घटना की खबर मिलने के बाद तत्काल डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची एवं पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की तरफ से अब तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

ताजा अपडेट
संगीता यादव के बयान पर मंगलवार को पुलिस ने दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज कर ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.