रामविलास पासवान के निधन पर हो रही राजनीति

रामविलास पासवान के निधन पर हो रही राजनीति

बिहार चुनाव को लेकर घमासान जारी है। चुनाव की रणनीति को लेकर सभी पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही है।

वहीं अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दिवंगत नेता राम विलास पासवान की मौत की न्यायिक जांच की मांग की है।

इसके लिए जीतन राम मांझी की पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। 

डॉ दानिश रिजवान ने राम विलास पासवान के निधन की न्यायिक मांग करते हुए कहा कि उनके निधन से सभी को दुःख है मगर चिराग पासवान दुखी नहीं है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी मेडिकल बुलेटिन जारी क्यों नहीं किया गया। 

उन्होंने कहा कि आखिर किसके कहने पर मेडिकल बुलेटिन को जारी करने से रोका गया।

उन्होंने राम विलास पासवान की मौत में चिराग पासवान की संलिप्तता की जांच की मांग की है।

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 
 

Vikas Srivastava