राम रहीम जेल में हैं तो बाहर से कैसे अपडेट हो रहा बाबा का फेसबुक पेज, पुलिस सकते में

राम रहीम जेल में हैं तो बाहर से कैसे अपडेट हो रहा बाबा का फेसबुक पेज, पुलिस सकते में

हरियाणा: आज हम बात करने जा रहे है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की। आपको बता दें कि राम रहीम इन दिनों जेल में हैं। तो वंही बाहर से ही राम रहीम का फेसबुक पेज को अपडेट किया जा रहा है जिस कारण ये न्यूज़ पता चलते ही पुलिस सकते में आ गई है कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म की सजा काट रहे है तो उनकी सात फेसबुक आईडी है जो की हर रोज अपडेट हुए देखा जा रहा है तो वंही एक पे तो रोज दोस्तों की तस्वीरें भी शेयर की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया है।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को रेप का दोषी करार करने के बाद 28 अगस्त को 10 -10 साल की सजा सुनाई गई थी। ये सजा 20 साल में ख़त्म होगा। जेल में उन्हें शायद स्पेशल बैरक में रखा गया है फिर भी फेसबुक आईडी को प्रति दिन अपडेट किया जा रहा है। जिसमे लोगो की जुड़ने की संख्या 4000 हजार तक है। तो वंही इन फेसबुक आईडी पर तरह तरह के फोटो लगाए जा रहे है। जिसपर पुलिस प्रशासन मौन साधे हुए है। जोकि फेक आईडी बनाना भी आईटी एक्ट के तहत अपराध माना जाता है। अब इसका जवाब तो पुलिस के जाँच के बाद ही पता चलेगा की क्या सत्य है और क्या असत्य है।

इस पुरे मामले पे जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक ने कहा कि मिले जानकारी के अनुसार रामरहीम के नाम से फेसबुक पर आईडी बनाने का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जानी है।

रोहतक जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता करण सिंह ने कहा की फेसबुक पर यदि किसी के नाम की फर्जी आईडी बनाया जय तो यह एक अपराध माना जाता है।जो व्यक्ति ये काम करता है उसके खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। आईटी एक्ट में तीन साल तक की सजा व दो लाख रुपये तक का जुर्माना देना होता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.