पुष्पेन्द्र यादव इनकाउंटर के विरोध में सपाईयों का प्रदर्शन, फुका पुतला

पुष्पेन्द्र यादव इनकाउंटर के विरोध में सपाईयों का प्रदर्शन, फुका पुतला

गोरखपुर। झांसी में पुष्पेन्द्र यादव इनकाउंटर मामले को लेकर सपा पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक ओर जहां आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव झांसी जाकर इनकाउंटर में मारे गये पुष्पेन्द्र यादव के परिवार से मुलाकात करेंगे। वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर में आज सपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी इनकाउंटर किये जाने का आरोप लगाते हुये जमकर प्रदर्शन किया है। 

शहर के शास्त्री चौराहे पर जुटे सपाईयों ने प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका कर जोरदार नारेबाजी की है। इस दौरान सपा नेता रजनीश यादव ने कहा है कि सत्ता के नशे में चूर प्रदेश सरकार पुलिस के जरिए फर्जी इनकाउंटर करा रही है। 

एक अन्य सपा नेता गविश दुबे का कहना है कि लगातार अपराध पर नियत्रण को लेकर पुलिस द्वारा मनमानी की जा रही है। आये दिन बेकसूर लोगों को एनकाउंटर की आड़ में मारा जा रहा है। ऐसे में प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाईयों ने विरोध-प्रदर्शन के जरिए अपना आक्रोश व्यक्त किया है। 
गौरतलब है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी के सभी फर्जी इनकाउंटर की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायधीश से कराने की मांग की है जिसके बाद से सपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन पर उतर आये हैं।

“न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं।”

Vikas Srivastava