जन्मदिन स्पेशल – एक समय साड़िया प्रेस किया करते थे रोहित शेट्टी जानिये कैसे बदली किस्मत

जन्मदिन स्पेशल – एक समय साड़िया प्रेस किया करते थे रोहित शेट्टी जानिये कैसे बदली किस्मत

आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपना 45 जन्मदिन मना रहे है। रोहित का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने 17 साल की उम्र से ही बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया था, और उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे थी जिसमे उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

उन्होंने 30 साल की उम्र में 2003 में पहली फिल्म जमीन डायरेक्ट की जो बॉक्स ऑफिस पे कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी। इस फिल्म के असफलता के बाद उनके साथ कोई काम करने को तैयार नहीं था। लेकिन इस असफलता से उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने करियर को सवारने में लगे रहे है आज वो खुद बॉलीवुड में करोड़ों की फिल्म बना रहे है।

आज हम आपको रोहित शेट्टी के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक किस्से बताएँगे

रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने बताया था कि वे 1995 में आई फिल्म ‘हकीकत’ की एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियों को प्रेस किया करते थे। इतना ही नहीं वह काजोल के स्पॉटब्वॉय भी रह चुके हैं।

बहुत कम लोग जानते कि फिल्म गोलमाल में तुषार कपूर के रोल के लिए रोहित शेट्टी की पहली पसंद डीनों मोरिया थे। लेकिन फिल्म में इस कैरेक्टर का कोई डायलॉग नहीं था जिससे उन्होंने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया। पर बाद में इसी फिल्म से उनकी किस्मत पलटी और इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफीस पर जमकर कमाई की और काफी सक्सेसफुल साबित हुयी।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.