साऊथ की इस फिल्म की कमाई जानकर, बाग़ी-बजरंगी भूल जाएंगे

साऊथ की इस फिल्म की कमाई जानकर, बाग़ी-बजरंगी भूल जाएंगे

जहाँ एक तरफ भारत में टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म बाग़ी 2 ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखा है वहीं दूसरी तरफ चीन में सलमान खान की बजरंगी भाईजान भी कमाई के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। लेकिन इस समय दक्षिण भारत से भी एक तहलका-मचाऊ ख़बर है। राम चरण कि तेलुगु फिल्म रंगस्थलम ने सिर्फ़ तीन दिन में दुनिया भर में कमाई का कोहराम मचा रखा है।

आप को बता कि सिर्फ़ तीन दिन में सुपरस्टार राम चरण स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर के कलेक्शन से 88 करोड़ रूपये का कलेक्शन बना लिया है। इसमे करीब 55 करोड़ रूपये डिस्ट्रीब्यूटर शेयर भी शामिल है। राम चरण की नई फिल्म रंगस्थलम ने इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफ़िस पर दस्तक दी है। इस फिल्म ने देश-विदेश में बहुत बढियाँ प्रदर्शन किया है। ट्रेड सर्किल की जानकारी के मुताबिक फिल्म रंगस्थलम ने सिर्फ आंध्रा और तेलंगाना से 37.40 करोड़ कमाया है। कर्नाटक से 4.8 करोड़ और देश के अन्य भागों से 1.3 करोड़ रूपये कमाया। लोगो के बीच इस फिल्म को लेकर वीकेंड में जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ था जो अभी भी बरकरार है।

सुकुमार निर्देशित यह फिल्म अस्सी के दशक की एक गांव की कहानी पर बनी है। इस फिल्म में राम चरण ने चिट्टी बाबू का रोल कर कई अवतार लिए हैं, बदले की इस कहानी में कई छोटो बड़े कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में सामंथा प्रभु, अक्किनेनी, प्रकाश राज और जगपति बाबू ने महत्वपुर्ण भूमिका निभाया है। दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में इस फिल्म की कई बड़े सितारों ने तारीफ़ किया है।

हमारी जानकारी के मुताबिक बाहुबली के बाद तेलुगु में रंगस्थलम सबसे तेज़ दो मिलियन डॉलर कमाई करने वाली फिल्म बन सकता है। फिल्म आस्ट्रेलिया में दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ग्रॉसर (एक करोड़ 45 लाख रूपये) बन गई है। चीन के बॉक्स ऑफ़िस पर पांचवे हफ़्ते में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 45.42 मिलियन डॉलर यानि 295 करोड़ रूपये का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच सोमवार के दिन फिल्म 300 करोड़ पार कर सकता है।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.