जानें तैमूर को क्या बनाना चाहती हैं करीना, बेटे के करियर के सवाल पर दिया ये जवाब

जानें तैमूर को क्या बनाना चाहती हैं करीना, बेटे के करियर के सवाल पर दिया ये जवाब

आप को बता दे कि करीना के बेटे तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। मीडिया आये दिन तैमूर को ज्यादा से ज्यादा कवर करने की कोशिश करता है। बता दे कि हाल ही में एक अवॉर्ड सेरेमनी में करीना से पूछा गया कि वो तैमूर के लिए कौन सा प्रोफेशन चुनेंगी,करीना ने कहा कि उसे जो अच्छा लगे वो वही करे।

मैं नहीं चाहती कि तैमूर मेरे हिसाब से प्रोफेशन चुने बल्कि उसे खुद आजादी है। वैसे जहां तक मेरी बात है यदि मुझसे पूछेंगे तो मैं चाहूंगी कि वो क्रिकेटर बने क्योकि तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी भी क्रिकेटर रहे हैं पर आखिरी फैसला उसका खुद का होगा।

तैमूर के बारे में एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा कि हमने फैसला किया है कि हम उसे इंग्लैंड के एक अच्छे से बोर्डिंग स्कूल में भेजेंगे। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक नॉर्मल लाइफ जिएं और खुद को कभी दुसरो से अलग न महसूस करे हम नहीं चाहते की उसे स्टारकिड वाली फीलिंग महसूस हो।

ज्यादेतर वक्त घर पे बिताते है तैमूर

बता दें, तैमूर 1 साल 4 महीने के हो चुके हैं, तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। तैमूर का ज्यादातर वक्त अपने नैनी के साथ घर पर बीतता है,तो वहीं वे कई बार मां के साथ शूटिंग सेट पर भी जाते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें करीना की अपकमिंग फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ के सेट पर कुछ समय पहले ही देखा गया था। जहाँ तैमूर कैमरे के साथ पोज देते दिखे थे।

अपने बेटे अबराम को लेकर शाहरुख़ ने कही थी ये बड़ी बात

आप को बता दे कि कुछ समय पहले शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के करियर के सवाल पर कहा था कि, अबराम क्रिकेट नहीं खेलता बल्कि वो फुटबॉल पसंद करता है। वैसे मैं चाहता हूं कि वो इंडिया के लिए हॉकी खेले, मैं अपने बेटे अबराम को हॉकी प्लेयर बनाना चाहता हूँ।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.