फराह खान है व्हीलचेयर पर, कैसे होगा सोनम कपूर का लेडीज़ संगीत

फराह खान है व्हीलचेयर पर, कैसे होगा सोनम कपूर का लेडीज़ संगीत

होने वाली है बॉलीवुड की दीवा मसक्काली की शादी, हां जी हम बात कर रहे है अनिल कपूर की सुपुत्री सोनम कपूर की। बात जब सोनम कपूर की शादी की हो तो उसको ख़ास बनाने की फ़िकर तो घर वालो को होगी ही इस सिलसिले मे सोनम की माँ सुनीता कपूर अपनी बेटी के संगीत के लिए जानी मानी बॉलीवुड कोरियोग्राफर और निर्देशिका फराह खान के पास गयी और उनसे मिल कर आग्रह किया कि वह सोनम के संगीत के लिए लोगो का डांस कोरियोग्राफर करें। उनकी बात मान कर फराह खान ने सोनम की शादी को यादगार बनाने के लिए हाँ भी कर दिया पर अब जबकि शादी को सिर्फ 6 दिन रह गए फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें अब 3 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर रहना होगा।

हम आपको बता दे की फराह को इसी महीने होने वाली सोनम कपूर की शादी से पहले उनका लेडीज़ संगीत कोरियोग्राफ करना है।फराह खान ने उनके सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्हीलचेयर की फोटो साझा की है और इस बारे में जानकारी दी है कि, अगले 3 हफ्तों तक वह व्हीलचेयर ही उनकी साथी होगी। इस से यह बात तो स्पष्ट हो जाती है कि फराह खान के पैर में किसी कारणवश चोट लग गई है और डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी है कि वह अगले 3 हफ्तों तक व्हीलचेयर का ही उपयोग करें।अब जबकि शादी को मात्र 6 दिन ही रह गए है तो देखना ये होगा कि क्या इस शादी को यादगार बनाने के लिए फराह खान अपनी इस चोटिल हालत मे शादी का डांस कोरियोग्राफ कर पाएंगी?

हमारे जानकार सूत्रों की माने तो सोनम कपूर की शादी की तैयारी अब जोरों पर है। संगीत मे जो डांस होने वाला है, परिवार ने उसकी रिहर्सल भी शुरू कर दी है। कपड़े, गहने इत्यादि की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर की सजावट भी कर दी गयी है और कार्ड भी छपने शुरू हो चुके हैं।

हम आपको ये भी बता दे की अभी हाल मे कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया जिसमे उन्होंने लिखा है की सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताते हुए हमे बहुत खुशी हो रही है। ये शादी 8 मई को मुंबई मे होगी, आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।

अब हम तो यही उम्मीद करते है की शादी अच्छी तरह से सम्पन हो जाये और फराह खान भी जल्दी से ठीक हो कर सोनम की शादी का डांस कोरियोग्राफ करे और शादी में चार चाँद लगा दे।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.