1 अगस्त तक सरकारी बंगला खाली करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, कोरोनाकाल में सुधार होते ही लखनऊ होंगी शिफ्ट 

1 अगस्त तक सरकारी बंगला खाली करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, कोरोनाकाल में सुधार होते ही लखनऊ होंगी शिफ्ट 

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 1 अगस्त तक दिल्ली स्थित सरकारी बंगले को खाली करने को कहा है। 

फ़िलहाल प्रियंका दिल्ली के लोधी स्टेट इलाके में स्थित सरकारी बंगले में रह रही है जिसे 1 अगस्त तक खाली करना होगा। 

मिडिया से प्राप्त सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए लखनऊ में एक आवास तय किया गया है। जहां से प्रियंका गांधी यूपी की राजनीति की कमान संभालेंगी।

सूत्रों की मानें तो दिल्ली के लोधी स्टेट स्थित सरकारी बंगले को खाली करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 

लखनऊ में प्रियंका गांधी के गोखले मार्ग स्थित शीला कौल के आवास में रहने की चर्चा जोरों पर है। 

शीला कौल केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल भी रही थी। शीला कौल का निधन 2015 में हो गया था। रिश्ते में शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की भाभी थी। 

आपको बता दें कि सरकार ने पिछले साल 2019 के नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी और उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। 

न्यूज़ बकेट पत्रकारिता कर रहे छात्रों का एक छोटा सा समूह है, जो नियमित मनोरंजन गपशप के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके अलावा विभिन्न त्योहारों और अनुष्ठानों में शामिल सौंदर्य, ज्ञान और अनुग्रह के ज्ञान का प्रसार करते हुए भारतीय समाज के लिए मूल्य का प्रसार करते हैं। 

Vikas Srivastava