सोमवार के दिन शिव पूजन करने का सही तरीका, ज़रूर कीजिये ये विशेष अनुष्ठान

सोमवार के दिन शिव पूजन करने का सही तरीका, ज़रूर कीजिये ये विशेष अनुष्ठान

यह तो हम सभी जानते हैं कि सोमवार के दिन शिवजी की पूजा की जाती है लेकिन हम में से कई ऐसे लोग होंगे जिनको अभी तक पूजा करने की पूर्ण विधि पता नहीं होगी तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि शिव जी की कैसे पूजा अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है।

यह है पूजा करने का सही क्रम

सोमवार की सुबह सूर्योदय होने से पहले स्नान करके शिवालय में जाना चाहिए जहां पर शुद्ध जल से सबसे पहले शिवलिंग का अभिषेक करते हुए ‘ऊं महाशिवाय सोमाय नम:‘ मंत्र का जाप करना चाहिए। तन-मन-धन से जुड़ी हर परेशानियों के निवारण के लिए इसके पश्चात गाय का कच्चा दूध शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। अगर आप नौकरी या व्यवसाय संबंधित समस्याओं से परेशान हैं तो इसके बाद आपको शहद या गन्ने का रस शिव शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इन सब के पश्चात कपूर, गंध, पुष्प, धतूरे और भस्म से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। सबसे अंत में धूप, दीप और कपूर से बाबा भोलेनाथ का आरती करना चाहिए और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सच्चे हृदय से प्रार्थना करना चाहिए।

बताए गए क्रम के अनुसार शिवजी का पूजा अर्चना करने से तुरंत लाभ होता है। सोमवार के दिन शिवलिंग की पूजा अर्चना के पश्चात कुश के आसन पर बैठकर रुद्राक्ष की माला से शिव जी के कुछ प्रभावशाली मंत्रों का जाप करने से मनचाहा लाभ होता है। आप अपनी इच्छा अनुसार 11, 21, 101, 1001 बार इन मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं।

जानिए कौन कौन से मंत्रों का उच्चारण करने से लाभ मिलेगा

ऊं नमः शिवाय के अलावा ऊं नमः शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नमः ऊं मंत्र का उच्चारण भी सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा नमो नीलकण्ठाय, ऊं पार्वतीपतये नमः और ऊं पशुपतये नम: के उच्चारण भी काफी लाभदायक होते हैं।

Mithilesh Patel

After completing B.Tech from NIET and MBA from Cardiff University, Mithilesh Patel did Journalism and now he writes as an independent journalist.